Mumbai’s Mamta Khan Reaches Finals Of Mrs India Earth 2017

Mumbai’s Mamta Khan Reaches Finals Of Mrs India Earth 2017

September 25, 2017 Off By admin

ममता कहती हैं, स्त्रियों की सुरक्षा आज की सर्वाधिक चिंतनीय समस्या है। इस मंच से हम अपनी बात देश दुनिया तक पहुंचा सकते हैं। आज की जो स्थिति है, उसमें छह माह की दुधमुंही बच्ची से लेकर साठ साल की वृद्धा तक , सभी असुरक्षित हैं। इसके लिए नारियों को जागरूक और प्रत्येक को शिक्षित करना आवश्यक है। एक पढ़ी लिखी स्त्री ही कल के लिए एक बेहतर इंसान गढ़ सकती है। इतना ही नहीं, ममता खान को पशुओं से भी बेहद लगाव है और वह उनके कल्याण के लिए भी बहुत कुछ करना चाहती हैं।वह नयी पीढ़ी को इस बाबत भी शिक्षित करना चाहती हैं ताकि आगे चलकर वो जानवरों के प्रति भी मानवीय रुख अपनाये रखें। जो मिला बहुत ही खूब मिला, जो मिलेगा वह भी श्रेयस्कर होगा। यह ममता के विचार हैं। अपनी अब तक की जीवन यात्रा और मिली उपलब्धियों से वह संतुष्ट हैं, प्रसन्न हैं और व्यक्तिगत रूप से वह दृढ़प्रतिज्ञ स्त्री हैं। अपनी इस मजबूती से वह समाज को मजबूत करना चाहती हैं और इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए अपने परिवार के लोगों की सराहना करती हैं।  —-Uday Bhagat (PRO) ]]>