Red Punch Knock Down Hindi Film’s Muhurat Held In Mumbai

Red Punch Knock Down Hindi Film’s Muhurat Held In Mumbai

July 15, 2018 Off By admin

  फ़िल्म के निर्माता मोहम्मद अज़ीमुश शान ने यहां मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह  आज अंधेरी स्थित लता मंगेशकर स्टूडियो में बड़े ही धूम-धाम से मुहूर्त किया गया। फ़िल्म के निर्माता अज़ीमुश शान ने कहा कि यह फ़िल्म बॉक्सर के जीवन में हुई एक उथल-पुथल को दर्शाती है, यह फ़िल्म कुछ अलग मूड़ की है, जिसको हर तरह का दर्शक पसंद करेगा। फ़िल्म के लेखक/निर्देशक संजीव त्रिगुणायत ने कहा कि  यह फ़िल्म अपने आप में एक अनूठी फ़िल्म है, यह फ़िल्म उन लोगों के गाल पर तमाचा है जो किन्नरों को गिरी नज़र से देखते हैं। साथ ही साथ ज़िन्दगी से हार चुके लोगों में जोश और जुनून को दर्शाती है। फ़िल्म के म्यूजिक डायरेक्टर अफरोज़ खान ने कहा कि फ़िल्म में लगभग 5 सॉंग हैं, जो कि हर बर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। बॉलीवुड के सीनियर एक्टर रमेश गोयल ने कहा कि इस फ़िल्म में मैं मंत्री की अहम भूमिका में नज़र आऊँगा। जबकि बॉक्सिंग इसका अहम पार्ट है। सिंगर प्रियंका सिंह ने कहा कि मैंने एक आइटम सॉन्ग गाया है। जो एक माइंडब्लोइंग गाना है। फ़िल्म में संजीव त्रिगुणायत डायरेक्टर हैं। इस गाने का मुखड़ा गाकर प्रियंका ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। गाने के बोल हैं। ‘मुन्नी और पिंकी भी मेरी दीवानी, देख मेरा यौवन आये मुंह मे पानी, मेरे आगे फेल है शीला की जवानी, आई आई रे नथुनिया रानी….” नई प्रतिभाओं को मौक़ा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड, लखनऊ के आस- पास ऑडिशन लिए गए। जिसमे बरेली(उत्तर-प्रदेश) के नदीम नियाज़ी को मुख्य भूमिका में चयनित कर लिया गया है। मार्केट के कई बड़े कलाकारों का जल्द ही चयन कर लिया जाएगा। —–Akhlesh Singh (PRO)]]>