Bam Bam Bhole On Bhojpuri Cinema Channel From 24th August 2018

Bam Bam Bhole On Bhojpuri Cinema Channel From 24th August 2018

August 25, 2018 Off By admin

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी का नंबर वन टीवी चैनल ’भोजपुरी सिनेमा’ ने भोजपुरी माटी की महक देश विदेश में बिखरने एवं भोजपुरी विरासत से युवा पीढ़ी को भी अवगत कराने का सराहनीय कदम उठाया है। उत्तर भारत या यूँ कहें कि पूर्वांचल में खांटी भोजपुरी की बयार को गाँव से लेकर शहर तक जन जन में पहुँचाने में भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल अग्रणी भूमिका निभा रहा है। देवों के देव महादेव शंकर का पावन महीना में भोलेबाबा के भक्त पूर्णरूप से भक्ति भाव में रत  घर – घर, गांव – नगर, चहुंदिशा में बोल बम, हर हर महादेव का गुंजायमान होने के साथ – साथ भोलेबाबा के शिवलिंग पर काँवरिया गण गंगा जल चढ़ाने जाते हैं। इस माह में कांवर भजन एवं गीतों का भी विशेष स्थान है। बाबा के भक्तों एवं समस्त भोजपुरी दर्शकों को यह कार्यक्रम भक्ति से ओतप्रोत करते हुए भरपूर मनोरंजन करेगा। Ramchandra Yadav (PRO)]]>